खेल

27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
27 को है पहला ODI, रोहित की वजह से बाहर बैठेगा ये धुरंधर, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहले मैच के लिए दोनों टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं.

श्रेयस अय्यर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, इसके बावजूद चयन समिति ने एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है. ऋतुराज गायकवाड़, आकिब नबी और नमन धीर को भी मौका मिला है. वहीं रवींद्र जडेजा भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापस आ गए हैं.

मगर इस मजबूत स्क्वाड के बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद पहले वनडे में खेलने का मौका ना मिले.

श्रेयस अय्यर इस समय जापान में एशियन गेम्स की टीम के साथ हैं.

ऐसे में नंबर-4 का स्थान खाली होगा.

यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट इस पोजीशन पर गायकवाड़ को मौका देता है या फिर नमन धीर को इंटरनेशनल डेब्यू का चांस मिलेगा.

मगर इस बीच रोहित शर्मा की वजह से एक धुरंधर खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठ सकता है, जो फिलहाल बहुत जबरदस्त फॉर्म में है.

रोहित IN जायसवाल OUT

भारतीय टीम रोहित शर्मा और शुभमन गिल की रेगुलर ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है, वहीं नंबर-3 विराट कोहली के लिए पक्का है.

ऐसे में यशस्वी जायसवाल के लिए टॉप ऑर्डर में कोई भी स्थान खाली नहीं है.

जायसवाल ने अब तक अपने 6 मैचों के ODI करियर में दो शतक समेत 285 रन बना लिए हैं और उनका वनडे औसत 71.25 का है. मगर टॉप ऑर्डर में जगह खाली ना होने के चलते जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है.

गायकवाड़ को मौका

ऋतुराज गायकवाड़ का भारतीय टीम में आना-जाना लगा रहा है.

चूंकि श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह नंबर-4 पर गायकवाड़ खेल सकते हैं.

अब तक उन्होंने 9 मैचों के ODI करियर में एक सेंचुरी और एक अर्धशतक समेत 228 रन बनाए हैं.

केएल राहुल नंबर-5 के साथ-साथ विकेटकीपर की पहली चॉइस होंगे और उनके बाद नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, वहीं रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल निभा सकत हैं.

आकिब नबी का डेब्यू!

आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए <a title="जसप्रीत बुमराह" href="https://www.abpl

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।