खेल

28 अक्तूबर को होगी नीलामी, वेन्यू का भी हो गया एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
28 अक्तूबर को होगी नीलामी, वेन्यू का भी हो गया एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए नीलामी की तारीख और वेन्यू का एलान कर दिया है.

बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि सीजन 5 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी. यह जानकारी बुधवार को पांचों टीमों को औपचारिक रूप से दी गई है.

रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने की डेडलाइन आई सामने

नीलामी की तारीख के एलान के साथ ही खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने की डेडलाइन भी सामने आ गई है.

अब सभी पांच फ्रेंचाइजियों को 28 सितंबर से पहले अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी.

हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. किसी भी खिलाड़ी की अधिकतम सैलरी 15 करोड़ रुपये हो सकती है.

वेन्यू को लेकर आया बड़ा अपडेट

इस बीच बीसीसीआई ने मुंबई और वडोदरा को आगामी सत्र के आयोजन स्थलों के रूप में चुना है, जो पिछले साल की तरह जनवरी-फरवरी में होने की उम्मीद है.

वाराणसी में एक नया स्टेडियम निर्माणाधीन है, और वहां कुछ मैच आयोजित करने के सुझाव भी आए हैं, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना बहुत कम है.

डब्ल्यूपीएल के सूत्रों का कहना है कि वाराणसी में मैच आयोजित करने का फैसला स्टेडियम की तैयारियों पर निर्भर करेगा.

घरेलू मैचों के माध्यम से परीक्षण के बाद ही यह स्टेडियम लीग की मेजबानी कर सकता है, और फिलहाल वहां डब्ल्यूपीएल मैच आयोजित करने की संभावना बहुत कम है.

आरसीबी है मौजूदा चैंपियन

मुंबई स्थित सीसीआई और वडोदरा स्थित कोटंबी स्टेडियम को अंतिम आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है.

चौथा सीजन इन्हीं दोनों स्थानों पर आयोजित किया गया था, जिसका फाइनल 5 फरवरी को गुजरात में खेला गया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा चैंपियन है.

यह भी पढ़ें-

<p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।