2800 करोड़ में बनेगा बीना-खिमलासा-मालथौन फोरलेन, 1 घंटे में पूरा होगा ढाई घंटे का सफर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
MP News : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में सड़कों का विस्तार करने के उद्देश्य के चलते एक के बाद एक 4 लेन प्रोजेक्टों को मंजूरी देती जा रही है। इसी कड़ी में अब बीना खिमलासा मालथौन मार्ग को 4 लेन बनाने की बारी है। अभी ये मार्ग 2 लेन है, जिसकी लंबाई 67 किमी है। इसे 4-लेन में बदला जाना है। जिसकी प्रस्तावित लागत करीब 2800 करोड़ आएगी। सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार यानी आज राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक के दौरान उक्त दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal