खेल

29 गेंद में ठोके 82 रन, क्या अब टीम इंडिया में वापस आएंगे सूर्यकुमार? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
29 गेंद में ठोके 82 रन, क्या अब टीम इंडिया में वापस आएंगे सूर्यकुमार? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

सूर्यकुमार यादव के लिए टीम इंडिया में वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए हैं. उन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

मगर बीसीसीआई अब सूर्या से आगे बढ़ चुका है और भविष्य के लिए नए विकल्प तलाश रहा है.

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान होते हुए भी सूर्यकुमार को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान में शामिल नहीं हैं.

सूत्र ने कहा कि यशस्वी जायसवाल जैसा युवा खिलाड़ी अभी बाहर बैठा है, ऐसे में सूर्या मौजूदा कॉम्बिनेशन में आखिर कहां फिट होंगे, यह भी एक बड़ा सवाल है.

सूर्यकुमार यादव का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में खूब चल रहा है. वह अब तक 3 पारियों में 83.50 के औसत से 163 रन बना चुके हैं.

SMAT में अब तक उन्होंने 2 अर्धशतक लगा दिए हैं. मगर उन्हें मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में फिट कर पाना आसान नहीं है.

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, "हम यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए व्हाइट बॉल टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. फिर सूर्यकुमार यादव कहां टीम कॉम्बिनेशन में फिट बैठेंगे.

फिलहाल के लिए हमने सूर्या को वापस लाने पर विचार नहीं कर रहे हैं.

29 गेंद में ठोके 82 रन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

उन्होंने अपने सबसे पहले ही मैच में हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंद में 60 रन जड़ दिए थे. मुंबई ने वह मैच 7 विकेट से जीत लिया था. दूसरे मैच में वह गुजरात के खिलाफ मैदान में उतरे.

इस बार भी सूर्या का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने 29 गेंद में 82 रन बना डाले.

उसके बाद गोवा के खिलाफ वह सिर्फ 25 रन बना पाए.

सूर्या 83.50 के औसत से रन बना रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं, केवल सूर्यकुमार ही नहीं बल्कि कई अन्य सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी वापसी के दरवाजे बंद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a ti

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।