राजनीति

30 बेड का नया अस्पताल और सड़कों का जाल बिछाने तैयारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
30 बेड का नया अस्पताल और सड़कों का जाल बिछाने तैयारी

लोइसिंघा विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए मुकाम पर ले जाने के लिए बलांगीर जिला परिषद कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र विकास समिति की मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य, संसदीय कार्य और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री डॉ.

मुकेश महालिंगा की अध्यक्षता में हुई दो चरणों की इस बैठक में क्षेत्र के चौमुखी विकास का पूरा रोडमैप तैयार किया गया। मंत्री डॉ.

महालिंगा ने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हर घर तक पहुंचाना प्राथमिकता है। क्षेत्र में संभावित सूखे की आहट को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल स्पेशल एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के प्रमुख फैसले और योजनाओं में लोइसिंघा में जल्द ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट की स्थापना होगी।

अगलपुर में नई एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। इसके अलावा लोइसिंघा, अगलपुर और पुइंतला अस्पतालों में IPHS मानकों के तहत 30-30 बेड के नए भवनों का निर्माण होगा। सड़क एवं कनेक्टिविटी का विस्तार के तहत अगलपुर के अदेनदुंगुरी से कदलीपाली और बदतिका से दुमादुमी गांव को जोड़ने वाली सड़कों को जल्द पूरा करने के निर्देश।

बलंगीर-चंदनभाती से करकछिया चक, लोइसिंघा-भरसुजा, सालेभाटा-अगलपुर और शंकर भोजी-जामगान सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार कार्य को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। सालेभाटा-कुटासिंघा और बुरदा-अर्जुनपुर मार्ग के सुधार के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लोअर सुक्तेल और उठाव सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति के साथ पीएम फसल बीमा, उर्वरक-कीटनाशक आपूर्ति और किसान पंजीकरण का लेखा-जोखा लिया गया।

भूमिहीन लाभार्थियों को पट्टा देने, नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करने और PMAY-G के अधूरे मकानों को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया गया। बैठक में बलांगीर के जिलाधिकारी गौरव शिवाजी इसलवार, एडीएम डॉ.

विजयानंद सेठी और सीडीओ तरानी सुना समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री जी ने साफ हिदायत दी कि जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।