मनोरंजन

300 की कैब 800 में हो रही बुक, क्यों दिल्ली-NCR में महंगी हुई टैक्सी-ऑटो की सवारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
300 की कैब 800 में हो रही बुक, क्यों दिल्ली-NCR में महंगी हुई टैक्सी-ऑटो की सवारी

दिल्ली-NCR में गुरुवार को ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन का सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ा क्योंकि इस दौरान कैब और ऑटो के किराये में भारी उछाल देखने को मिला.

ऐप-बेस्ड राइड सर्विसेज पर पाबंदियों की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन के चलते सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई.

इसके चलते सामान्य दिनों में करीब 300 रुपये में होने वाले सफर के लिए यात्रियों को 800 रुपये तक देने पड़े.

'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से नोएडा के फिल्म सिटी तक की कैब राइड, जिसका किराया ओला (Ola) और रैपिडो (Rapido) पर आमतौर पर लगभग 300 रुपये होता है, वह सुबह 9 बजे के आसपास 400 रुपये से ज्यादा दिखा रहा था.

सुबह 10 बजे तक यही किराया 500 रुपये के पार चला गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, तब एक यात्री को उतनी ही दूरी के लिए 800 रुपये तक चुकाने पड़े.

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ओला और रैपिडो पर ऑटो और कैब फेयर कम से कम 30% तक का उछाल आया. यह बढ़ोतरी नॉन-पीक आवर्स में भी जारी रही.

यूनियनों की क्या है मांग?

कमर्शियल परमिट वाले ऑटो और टैक्सी चालक निजी नंबर प्लेट (सफेद प्लेट) वाली बाइक टैक्सियां का विरोध कर रहे हैं.

उनका तर्क है कि बिना किसी कानूनी और व्यावसायिक खर्च के निजी नंबर प्लेट वाली बाइक-टैक्सियां सीधे उनके यात्रियों को छीन रही हैं.

पीली नंबर प्लेट वाले कमर्शियल वाहन को खरीदने और चलाने के लिए ड्राइवरों को परमिट फीस, कमर्शियल रोड टैक्स, फिटनेस सर्टिफिकेट और महंगा कमर्शियल बीमा चुकाना पड़ता है.

इसके विपरीत, निजी (सफेद प्लेट) दोपहिया वाहन मालिक बिना किसी कमर्शियल टैक्स या सख्त जांच के ऐप्स से जुड़कर सवारी ढो रहे हैं.

रोजगार पर सीधी मार

पहले लोग छोटी-मोटी दूरी के लिए ऑटो या काली-पीली टैक्सी लेते थे. अब ऐप पर सस्ती बाइक टैक्सी उपलब्ध होने से उनकी सवारी ज्यादा कर रहे हैं. इससे ऑटो और टैक्सी चालकों का रोजगार छीन रहा ह

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दिल्ली और नजदीकी NCR क्षेत्र में गुरुवार को ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के कारण सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई। इस वजह से कैब और ऑटो के किराये में भारी उछाल आया, जहाँ सामान्यतः 300 रुपये के आसपास की सवारी अब 800 रुपये तक पहुँच गई। यह विषय सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता और लागत पर सीधे असर डालता है, जिससे रोज़मर्रा के यात्रियों को वित्तीय बोझ बढ़ता है। ऐसे किराये के उतार-चढ़ाव से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ता है, खासकर निम्न और मध्य वर्ग के लिए, और सार्वजनिक परिवहन के

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।