राजनीति

31 अगस्त को होगी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
31 अगस्त को होगी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

रायपुर, 30 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक कल इकतीस अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

A
AIR Raipur

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।