अपराध

31 अक्टूबर को एकता नगर में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन: गृह सचिव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
31 अक्टूबर को एकता नगर में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन: गृह सचिव

अक्टूबर 21, नई दिल्ली: गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रमों के माध्यम से नक्सलवाद के अंत और नक्सल प्रभावित जिलों में आए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के करीब 2,000 कलाकार देश के उन 126 जिलों पर आधारित प्रस्तुति देंगे, जो कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे हैं। इन जिलों से करीब 5,000 लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के अभियानों पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।

गृह सचिव ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने आज नशामुक्त भारत का संदेश देने वाली मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गृह मंत्री ने पुलिस बलों से वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले तीन वर्षों तक लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।

(वीडियो कैप्शन: गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।