विदेश

31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में साकिब खान ने इतिहास रचा.

वह पाकिस्तान के चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए.

आखिरी बार ऐसा 2022 में हुआ था, जब अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए थे.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने पहली पारी 434 रनों पर घोषित कर दी थी. श्रीलंका ने पहली पारी में 446 रन बनाकर 12 रनों की बढ़त हासिल की.

डेब्यू टेस्ट खेल रहे साकिब खान ने पहली पारी में 7 विकेट लिए.

उन्होंने ओपनर लाहिरू उदारा के बाद दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुशल मेंडिस, सोनल दिनुशा, लाहिरू कुमार और असीथा फर्नांडो को आउट किया.

साकिब खान पाकिस्तान के चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए हों.

सबसे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद नाजिर ने 1969 में बनाया था, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में 7 विकेट लिए थे.

मोहम्मद जाहिद ने 1996 में ऐसा किया, उन्होंने अपने पहले टेस्ट की एक पारी में 7 विकेट लिए थे. तब भी सामने न्यूजीलैंड ही थी.

डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी

मोहम्मद जाहिद- 7/66 बनाम न्यजीलैंड (रावलपिंडी)- 1996

मोहम्मद नाजिर- 7/99 बनाम न्यजीलैंड (कराची)- 1969

अबरार अहमद- 7/114 बनाम इंग्लैंड (मुल्तान)- 2022

साकिब खान- 7/130 बनाम श्रीलंका (रावलपिंडी)- 2026

मुकाबले की बात करें तो गुरुवार को टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के पास अभी 45 रन की बढ़त है.

ये टेस्ट ड्रा होने की कगार पर है.

पांचवें दिन आजान अवेस (22) और मोहम्मद ताहा (24) पाकिस्तानी पारी को आगे बढ़ाएंगे.

साकिब खान के बारे में

पाकिस्तानी तेज ग

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

साकिब खान, 31 वर्ष की आयु में, रावलपिंडी में अपने डेब्यू टेस्ट में पहली पारी में 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि केवल चार गेंदबाजों ने यह रिकॉर्ड पहले हासिल किया है। 2022 के अबरार अहमद के बाद, साकिब ने इस दुर्लभ उपलब्धि को फिर से सामने लाया, जिससे पाकिस्तान की क्रिकेटिंग परंपरा को नया उत्साह मिला। यह घटना युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकती है और देश में टेस्ट क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ा सकती है, जिससे खेल के प्रति सार्वजनिक उत्साह और

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।