राज्य

32 साल बाद उत्तराखंड के दो राज्य आंदोलनकारियों को मिली मेडिकल अटेंडेंट की सुविधा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
32 साल बाद उत्तराखंड के दो राज्य आंदोलनकारियों को मिली मेडिकल अटेंडेंट की सुविधा

उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन में कई लोगों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। कुछ आंदोलनकारी ऐसे भी हैं, जिन्होंने राज्य की लड़ाई के दौरान गंभीर चोटें झेलीं और आज भी उन जख्मों का दर्द सह रहे हैं। रुड़की के ऐसे ही राज्य आंदोलनकारी प्रकाश कांति पिछले 32 सालों से व्हीलचेयर के सहारे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

हालांकि, अब सरकार की ओर से उन्हें मेडिकल अटेंडेंट की सुविधा दिए जाने का फैसला लिया गया है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। दरअसल उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान प्रकाश कांति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से ही वे बेड और व्हील चेयर पर है और लंबे समय से उन्हें सरकार से मदद मिलने का इंतजार था।

अब सरकार ने उनकी सुध लेते हुए मेडिकल अटेंडेंट की सुविधा देने का फैसला किया है। इस सुविधा के तहत उन्हें हर महीने 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, राज्य आंदोलनकारी प्रकाश कांति ने सरकार के इस फैसले पर आभार जताया है। मेडिकल अटेंडेंट मिलने से अब उनकी देखभाल में काफी मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेगी।

ताकि अब उनके जीवन के बचे समय वो वो अच्छे से गुजार सके।

बाइट- प्रकाश कांति, राज्य आंदोलनकारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के दो राज्य आंदोलनकारियों को 32 साल बाद मेडिकल अटेंडेंट सुविधा मिली है। यह कदम उस संघर्ष के प्रति सरकार की मान्यता दर्शाता है जिसमें उन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अब भी उन लोगों के प्रति कर्तव्य निभाया जा रहा है जिन्होंने गंभीर चोटें झेलीं और आज भी जख्मों का दर्द सह रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सरकार की सामाजिक जिम्मेदारी पर विश्वास बढ़ेगा और अन्य पिछड़ें समूहों को भी सहायता के लिए प्रेरणा मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।