मनोरंजन

320 रुपये से सीधे 5 लाख, जब स्टारडम संभाल नहीं पाए रजनीकांत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
320 रुपये से सीधे 5 लाख, जब स्टारडम संभाल नहीं पाए रजनीकांत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं.

सिनेमा में उन्होने 50 साल का सफर तय कर लिया है और वो 75 साल की उम्र में भी लीड रोल निभा रहे हैं. रजनीकांत आज अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर हैं. जबकि पहले वो बस कंडक्टर हुआ करते थे.

उन्होंने अपना करियर एक छोटी सी भूनिका से शुरू किया था, हालांकि जल्द ही वो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक बन गए. लेकिन, शुरुआती सफलता और लोकप्रियता को 'थलाइवा' संभाल नहीं पाए.

उन्होंने नर्वस ब्रेकडाउन का सामना किया और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था.

नर्वस ब्रेकडाउन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

साल 1975 में फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से डेब्यू करने वाले रजनीकांत जल्द ही सफलता हासिल कर चुके थे और शुरुआती दौर में वो साल में 10 से 15 फिल्में तक करते थे.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसके चलते उन्हें नर्वस ब्रेक डाउन हुआ था और दिग्गज अभिनेता को साल 1981 में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

'मैं स्टारडम का प्रेशर नहीं झेल पाया...'

ये बात हर कोई जानता है कि रजनीकांत एक्टिंग में आने से पहले बस कंडक्टर हुआ करते थे.

वो खुद ये खुलासा कई बार कर चुके हैं.

साल 1988 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, 'मैं स्टारडम का प्रेशर नहीं झेल पाया.

कुछ सालों पहले मैं सिर्फ 320 रुपये बतौर कंडक्टर कमाता था और फिर अचानक से मुझे एक फिल्म के 5 लाख रुपये मिलने लगे. पैसे, शोहरत और ज्यादा काम से मैं बुरी तरह टूट गया था.'

'जेलर 2' के बारे में

रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है.

ये मूवी 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. इसका डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है.

रजनीकांत के साथ जेलर 2 में सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और एसजे सूर्या जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

वहीं जेलर में कैमियो करने वाले जैकी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रजनीकांत, तमिल सिनेमा के दिग्गज, 75 वर्ष की आयु में भी नई फिल्म ‘जेलर 2’ के लिए अस्पताल में भर्ती हुए, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता बढ़ी। यह घटना दर्शाती है कि स्टार की उम्र बढ़ने के बावजूद वह अपने करियर को जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शकों को उनके स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूक करता है, और यह भी दिखाता है कि उम्र के बावजूद सितारे अपनी भूमिका निभाने के लिए समर्पित रहते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग उम्र बढ़ने के बावजूद अपने

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।