32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ समापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के संकल्प के साथ 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय के सहयोग से 20 एवं 21 नवम्बर को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शोध परियोजनाओं और वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय आयोजन में कुल 156 शोध परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनका विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 15 विषय विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ वर्ग के 10 एवं कनिष्ठ वर्ग के 6 सहित कुल 16 बाल वैज्ञानिक समूहों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रायपुर में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन हुआ, जहाँ छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजन से बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना जागृत होती है, जिससे शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊर्जा आती है। इसके परिणामस्वरूप आम जनता में विज्ञान के प्रति जागरूकता ब