34,470 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात, छात्रों से संवाद..., PM मोदी के 3 राज्यों का दौरा क्यों खास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार (21 नवंबर) को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के आधिकारिक दौरे पर जाने वाले हैं.
इस दौरान पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में स्थित IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे, बिहार के वैशाली जिले में 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कौशल विकास से जुड़े अहम कार्यक्रम कौशल दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे.
उन्होंने अपने आगामी राज्यों के दौरे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है.
X पोस्ट में पीएम मोदी ने तीनों राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक बयान को भी साझा किया.
PMO ने प्रधानमंत्री के शेड्यूल की दी जानकारी
Will be attending programmes in West Bengal, Bihar and Uttar Pradesh tomorrow, 21st November. They include: Platinum Jubilee celebrations of IIT Kharagpur (West Bengal).
Dedication and laying of foundation stone of key development works worth over Rs. 34,000 crore in Vaishali (Bihar).
Kaushal Deekshant Samaroh, an important programme of skill development, in Lucknow (Uttar Pradesh). https://t.co/yS2CHkJLGq https://t.co/AfcegrM90C
Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 नवंबर) को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे.
सुबह करीब 9:45 बजे पीएम मोदी IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस दौरे में वे IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे, बिहार के वैशाली जिले में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा लखनऊ में कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे। यह कदम भारत के शिक्षा, बुनियादी ढाँचे और रोजगार सृजन को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम जनता के लिए यह विकास परियोजनाओं के माध्