व्यापार

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं

एक्टर और 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट आसिफ खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में आसिफ की हेल्थ को लेकर जानकारी दी.

ये पोस्ट उस हालिया विवाद के बाद आया है, जिसमें काजी तौकीर ने बहस के दौरान हार्ट अटैक की नकल की थी.

आसिफ खान की पत्नी ने गुरुवार को लिखा, 'हां, आसिफ को हार्ट अटैक आया था, सिर्फ 34 साल की उम्र में.

ये सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि अब मुझे उनके मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने पड़ रहे हैं. ताकि ये साबित किया जा सके कि उन्होंने जो कुछ झेला, वो सच था.

मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोगों को विश्वास दिलाने के लिए इतनी निजी बात को सार्वजनिक करना पड़ेगा.'

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब आसिफ ने शुरुआत में कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि जीईआरडी हुआ था, तो इसके पीछे डर था.

उन्हें चिंता थी कि अगर लोगों को उनकी सीरियस हेल्श ईश्यू के बारे में पता चला तो इसका असर उनके काम पर पड़ सकता है.

उन्होंने लिखा, "एक ऐसे इंडस्ट्री में, जहां मौके अनिश्चित होते हैं, खासकर बिना किसी मजबूत सपोर्ट के, ये डर बिल्कुल वास्तविक था."

आसिफ के अस्पताल में भर्ती रहने के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कभी नहीं भूल सकती कि डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी मुख्य कोरोनरी धमनी पूरी तरह ब्लॉक हो गई है.

आईसीयू, स्टेंट और वह पल भी नहीं भूल सकती, जब मैं अपने पति को गले लगाकर संभाल रही थी और वह अपने सपनों के भविष्य को खो देने के डर से रो रहे थे.'

हार्ट अटैक से हुई थी आसिफ के पिता की डेथ

उन्होंने बताया कि आसिफ ने बचपन में अपने पिता को भी हार्ट अटैक के कारण खो दिया था.

ऐसे में खुद हार्ट अटैक से बचने के बाद उनके मन में वही पुराना दर्द और अपने परिवार को छोड़ जाने का डर फिर से लौट आया था.

<p style="text-alig

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।