खेल

40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल

भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज खत्म हो चुकी है. अब टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और यह 1 दिसंबर तक चलने वाला है.

इतना लंबा टूर आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी 40 दिन तक यानी लगभग सवा महीना न्यूजीलैंड की धरती पर रहने वाले हैं.

भारत ने तो वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग स्क्वाड घोषित किए हैं.

पहले 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी 2 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे.

भुवनेश्वर कुमार की वापसी के लिए फैंस भी उत्सुक हैं, जो लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेल रहे होंगे.

आकिब नबी को फिर से मौका दिया गया है, ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम में बने हुए हैं.

इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड मैदान पर आमने-सामने उतरें, उससे पहले टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा शेड्यूल देख लीजिए. तीनों सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर भी नजर डाल लीजिए.

पूरा शेड्यूल:

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से क्रास्टचर्च में शुरू होगी. यह सीरीज 1 नवंबर तक चलेगी, जिसमें कुल 5 मैच खेले जाएंगे.

22 अक्टूबर - पहला टी20 (क्राइस्टचर्च)

24 अक्टूबर - दूसरा टी20 (क्राइस्टचर्च)

27 अक्टूबर - तीसरा टी20 (वेलिंगटन)

30 अक्टूबर - चौथा टी20 (ऑकलैंड)

1 नवंबर - पांचवां टी20 (हैमिल्टन)

भारत का टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, जोश क्लार्कसन, ग्लेन फिलिप्स, डे

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।