450 करोड़ की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से टपक रहा पानी:जबलपुर में मेन गेट बंद, बोर्ड लगा- फर्श गीला है, संभलकर चलें; PM ने किया था उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट की 450 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग से पानी टपक रहा है। इससे गेट के पास का फर्श गीला और फिसलन भरा हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन को मेन गेट बंद करना पड़ा। दूसरे गेट से आवाजाही कराई। यात्रियों को फिसलन से बचाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने मुख्य गेट पर ‘फर्श गीला है, संभलकर चलें’ की चेतावनी वाला बोर्ड लगाया।
बारिश के दौरान यात्रियों को टर्मिनल में आने-जाने में परेशानी हुई। नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बारिश के कारण कैनोपी में पानी भरा एयरपोर्ट प्रभारी डायरेक्टर नीरज कुमार ने बताया- बारिश के कारण कैनोपी में पानी भर गया था। कैनोपी की रिपेयरिंग चल रही है।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए D-1 गेट बंद कर D-2 गेट से आवाजाही कराई जा रही है। जून 2024 में फैब्रिक कैनोपी गिरने की घटना की जांच चल रही है। एनकेजी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी मुख्यालय स्तर पर चल रही है। वर्तमान में कैनोपी की रिपेयरिंग दूसरी कंपनी को दी गई है। इसी कैनोपी में बारिश के दौरान पानी भरने और टपकने की समस्या सामने आई है।
NKG इंफ्रास्ट्रक्चर ने किया था निर्माण डुमना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन, एटीसी टावर और फायर स्टेशन समेत आधुनिकीकरण का काम दिल्ली की मेसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया था। टर्मिनल भवन 1.15 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनाया गया। 450 करोड़ रुपए खर्च, फिर भी बारिश में दिक्कत वायु सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया- एयरपोर्ट के निर्माण और वर्तमान व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच और ऑडिट हो।
करीब 450 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद यात्रियों को प्रवेश करते ही गीले फर्श और टपकते पानी का सामना करना पड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा- किसी भी शहर के लिए एयरपोर्ट उसकी पहली छवि बनाता है, लेकिन एयरपोर्ट की सुविधाएं और रैंकिंग सवालों के घेरे में हैं। हालिया कस्टमर सेटिस्फेक्शन इंडेक्स में जबलपुर एयरपोर्ट को देशभर में 22वां स्थान मिला है।
2 साल पहले भी गिर चुकी है फैब्रिक कैनोपी डुमना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की निर्माण गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। 27 जून 2024 को भारी बारिश के दौरान ड्रॉप एंड गो एरिया की फैब्रिक कैनोपी का एक हिस्सा गिर गया
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar