450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' ओटीटी पर हिंदी में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
किसी को उम्मीद नहीं थी कि 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनी एक आध्यात्मिक फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होग. इस फिल्म का नाम 'हनुमान अंश' है.
अपने थिएट्रिकल रन के दौरान शुरुआती दो हफ्ते तक ये फिल्म दर्शकों के लिए तरसती नजर आई थी लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में जैसे कोई चमत्कार हुआ और देखते ही देखते इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर डाली है.
यहां तक कि इसने मुनाफे के मामले में 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया, साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी 'हनुमान अंश' अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं?
'हनुमान अंश' को ओटीटी पर कहां देखें?
बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं दरअसल बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने के बाद ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर आ गई है.
इसे हिंदी में रिलीज किया गया है.
दो दिन बाद, 29 नवंबर को, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर पांच रीजनल भाषाओं तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में अवेलेबल होगी.
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हनुमान अंश को 2 करोड़ के मामूली बजट में बनाया गया था और इसने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान अपनी लागत से कई सौ गुना ज्यादा का कलेक्शन किया था.
सैकनिल्क के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने भारत में 343.11 करोड़ की नेट कमाई की थी. जबकि वर्ल्डवाइड इसने 442.64 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
'हनुमान अंश' की क्या है कहानी?
यह फिल्म लक्ष्मी नारायण के जीवन के सफर को दिखाती है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद आगे चलकर संत नीम करौली बाबा बन जाते हैं.
फिल्म में मुख्य भूमिका शोभिनव सत्या ने निभाई है इस फिल्म को स्वंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और विशाल की कंपनी 'होली काउ होम प्रोडक्शंस' ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल पर भी काम चल रहा है।
📡 स्रोत: ABP Live Film