खेल

47 साल का ये गेंदबाज है CPL 2026 में टॉप विकेट टेकर, धोनी के साथ खेल चुके हैं आईपीएल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
47 साल का ये गेंदबाज है CPL 2026 में टॉप विकेट टेकर, धोनी के साथ खेल चुके हैं आईपीएल

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है.

भारतीय समयनुसार सीपीएल का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को सुबह साढ़े 4 बजे से शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स और जमैका किंग्समैन के बीच है.

यहां हम जारी संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की बात कर रहे हैं, जिसमें पहले स्थान पर काबिज खिलाड़ी ने सभी को चौंकाया है.

47 वर्षीय इमरान ताहिर हैं नंबर-1

पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई वर्षों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, जो इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं.

उन्होंने गेंद से दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन इस उम्र में भी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है. ताहिर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी संयुक्त रूप से टॉप विकेट टेकर हैं.

इमरान ताहिर ने सीपीएल 2026 में खेले 12 मैचों में कुल 16 विकेट लिए हैं.

बता दें कि उनकी कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स दूसरा क्वालीफायर हारकर बाहर हो गई थी.

ताहिर के आलावा हुनैन शाह (जमैका किंग्समैन) और मैथ्यू वॉल्टर (सेंट लुसिया किंग्स) ने 16-16 विकेट लिए हैं, जो क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. बेहतर इकॉनमी रेट के चलते ताहिर पहले नंबर पर हैं.

अब शाह के पास उनसे आगे जाने का मौका है, जिनकी टीम फाइनल खेलेगी.

यह भी पढ़ें- भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन?

जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता

CPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

16- इमरान ताहिर

16*- हुनैन शाह (जमैका किंग्समैन)

16- मैथ्यू फोर्ड (सेंट लुसिया किंग्स)

15- रॉस्टन चेस (सेंट लुसिया किंग्स)

15- डेनियल रिचर्ड (बारबाडोस ट्राइडेंट्स)</

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में 47 वर्षीय इमरान ताहिर के टॉप विकेट टेकर होने की है, जिन्होंने धोनी के साथ आईपीएल में भी खेला है। यह विषय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि यह एक अनुभवी खिलाड़ी की निरंतर सफलता और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ उसके अनुभव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि उम्र के बावजूद खिलाड़ी उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट में उम्र को बाध

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।