47वें दिन भी तूफान बनी 'हनुमान अंश', RRR से लेकर इन तीन बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' रिलीज के 7वें हफ्ते में भी थकने का नाम नहीं ले रही है और यह सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.
वहीं 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' ऑफर की वजह से रिलीज के 47वें दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया.
चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 47वें दिन कितना कलेक्शन किया और किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा?
'हनुमान अंश' ने 47वें दिन कितनी की कमाई?
डिवोशनल ड्रामा 'हनुमान अंश' ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने सातवें मंगलवार यानी 47वें दिन 4.9 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की.
46वें दिन के 4.15 करोड़ रुपये के मुक़ाबले, टिकट की कम कीमतों की वजह से इसमें 18.07% की बढ़ोतरी देखी गई.
कुल मिलाकर, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 280.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो 331.56 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के बराबर है.
आठवें वीकेंड के दौरान, यह फ़िल्म 300-करोड़ क्लब (नेट कलेक्शन) में शामिल होने के लिए तैयार है.
'हनुमान अंश' ने इन तीन बड़ी हिंदी फिल्मों को दी मात
'हनुमान अंश' ने 280.93 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' (279.5 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है.
इसने 'आरआरआर' (हिंदी डब वर्जन - 277 करोड़ रुपये) और 'कबीर सिंह' (278.24 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
अब 48वें दिन, यह 'भूल भुलैया 3' (281.56 करोड़ रुपये) से आगे निकलने के लिए तैयार है.
'हनुमान अंश' के बारे में
'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और इसे रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है.
फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं.
बता दें कि बुक माई शो पर इसे 221K से ज्यादा वोटों के साथ 10 में से 9.7 की शानदार रेटिंग मिली है।. यह फिल्म 7
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर 47वें दिन भी चल रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने के बारे में है। यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और RRR जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि कैसे एक धार्मिक या प्रेरणादायक कहानी भी व्यावसायिक सफलता पा सकती है, भले ही बाज़ार में नई फिल्मों की भीड़ हो। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि सच्ची कहानी और अच्छा प्रचार मिलकर बड़ी सफलता दिला सकते हैं।