50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है.
फिल्म का रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'रामायण' का पहला पार्ट जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के 100 करोड़ नेट ओपनिंग की खबरें हैं.
फिल्म 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है.
50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'रामायण'
भारत के लिए गर्व के इस खास मौके पर 'रामायण' दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है.
इस पहुंच के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारत की सबसे अनमोल कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा.
इससे भारतीय पौराणिक कथाओं और कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक सिनेमा में एक खास पहचान मिलेगी.
निर्माता नमित मल्होत्रा के विजन के तहत इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, ताकि भारत की इस कालजयी महागाथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.
फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है.
'रामायण' की कास्ट 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.
इसके अलावा फिल्म में और भी कई बड़े कलाकार नजर आएंगे.
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से निर्मित 'रामायण' को दो पार्ट में बनाया गया है.
<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/28/685e0d1854b2e28653955a65
📡 स्रोत: ABP Live Film