500 रुपए के टिकट से जीते 12 करोड़, पंजाब का ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
किस्मत कभी भी चमक सकती है. किसी भी पल आप रंक से राजा बन सकते हैं. पंजाब में एक शख्स की किस्मत रातों-रात बदल गई. उसने 500 रुपए के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपए जीत लिए हैं.
खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी की टिकट खरीद रहा था, लेकिन उसने ये आदत अपने परिवार से भी छिपाकर रखी थी.
लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम बलजिंदर सिंह है और वह पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र के हमियुनपुरा गांव के रहने वाले हैं.
पेशे से ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह हर बार टिकट खरीदते थे और हार जाते थे. बावजूद इसके 15 साल तक उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. इस बार उनकी किस्मत चमकी और 12 करोड़ का जैकपॉट लग गया. अब वो ट्रक ड्राइवर से करोड़पति बन गए हैं.
सिर्फ 500 रुपए थी लॉटरी टिकट की कीमत
बलजिंदर सिंह ने पंजाब राज्य के 'डियर दिवाली बम्पर 2026' की लॉटरी में 12 करोड़ रुपए का पहला भारी-भरकम इनाम जीता है. जैकपॉट दिलाने वाले लॉटरी टिकट की कीमत सिर्फ 500 रुपए थी.
उन्होंने यह टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित एक लॉटरी की दुकान से खरीदा था.
आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह मुख्य रूप से टिप्पर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. इसके अलावा वह एक सीमांत किसान भी हैं और उनके दो बच्चे हैं.
बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह साल 2010 से हर साल त्योहारों के मौके पर लगातार लॉटरी के टिकट खरीदते आ रहे थे. उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर चमकेगी.
परिवार से छुपाकर रखी लॉटरी खेलने की आदत
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 15 सालों से लगातार लॉटरी टिकट खरीदने की इस आदत को उन्होंने अपने परिवार से पूरी तरह छिपाकर रखा था.
उन्होंने किसी को भी भनक नहीं लगने दी कि वह लॉटरी के टिकट खरीदते हैं.
बलजिंदर सिंह को सोमवार रात को यह पता चला कि उन्होंने दिवाली बम्पर का पहला पुरस्कार जीत लिया है.
अपनी इस लंबी इच्छा के आखिरकार पूरी होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और इसे अपनी बड़ी किस्मत बताया.<
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र के ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने 500 रुपए के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। यह घटना दर्शाती है कि किस्मत किसी भी समय बदल सकती है और साधारण लोगों के लिए भी बड़ी सफलता संभव है। ऐसी खबरें समाज में आशा जगाती हैं और लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि कठिन परिश्रम और थोड़ी किस्मत से सपने साकार हो सकते हैं। इसके अलावा, यह घटना लॉटरी के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकती है, जिससे लॉटरी खेलने की प्रवृत्ति में वृ