व्यापार

500 रुपये की सर्विस से 35 लाख की कमाई, दो दोस्तों का आइडिया हिट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
500 रुपये की सर्विस से 35 लाख की कमाई, दो दोस्तों का आइडिया हिट

कभी-कभी बिजनेस का बड़ा आइडिया किसी बड़ी तकनीक से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की एक छोटी परेशानी से निकलता है. हैदराबाद के दो बचपन के दोस्तों ने भी ऐसी ही समस्या को अपना कारोबार बना लिया.

विदेश में रहने वाले भारतीयों को अक्सर भारत में खरीदारी करने, प्रॉपर्टी की जांच कराने या जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम पूरे करवाने में परेशानी होती है.

इसी जरूरत को समझते हुए निशांत पारेपल्ली और शशांक वीर पोद्दातुरी ने साल 2023 में शोपिन नाम का स्टार्टअप शुरू किया.

आज उनका यह प्लेटफॉर्म 20 से ज्यादा देशों में रहने वाले ग्राहकों को भारत में अलग-अलग तरह की सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

ऐप पर मिलती हैं चार तरह की सुविधाएं

शोपिन के जरिए ग्राहक भारत में चार तरह की सेवाएं ले सकते हैं.

पहली सुविधा पर्सनल शॉपिंग की है, जिसमें ग्राहक अपनी पसंद का सामान स्थानीय बाजार से खरीदवा सकते हैं. शॉपर सामान की तस्वीरें या लाइव वीडियो कॉल के जरिए विकल्प दिखाते हैं.

दूसरी सुविधा पर्सनल असिस्टेंस की है.

इसके तहत प्रॉपर्टी की जांच, यूनिवर्सिटी से ट्रांसक्रिप्ट लेना, बुजुर्गों की मदद और जरूरी कागजी काम करवाए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी सोर्सिंग और एक्सपोर्ट के साथ कॉर्पोरेट सेवाएं भी देती है.

विदेश में रहने वाले भारतीयों की परेशानी से मिला बिजनेस आइडिया

निशांत और शशांक दोनों ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से 2016 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया.

निशांत ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मास्टर्स किया और सैमसंग जैसी कंपनियों में काम किया.

वहीं, शशांक ने जेनपैक्ट में नौकरी करने के बाद अपनी मां के बिजनेस को संभालने में मदद की.

अमेरिका में रहने के दौरान निशांत ने महसूस किया कि विदेश में बसे भारतीयों को अपने देश में छोटे-बड़े काम करवाने के लिए परिवार या रिश्तेदारों पर निर्भर रहना पड़ता है.

हर बार दूसरों से मदद मांगना आसान नहीं होता. इसी सम

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर हैदराबाद के दो दोस्तों द्वारा शुरू किए गए 500 रुपये की सर्विस से 35 लाख की कमाई की कहानी पर आधारित है। यह विषय भारतीयों के विदेश में रहने के दौरान भारत में खरीदारी, प्रॉपर्टी जांच और दस्तावेज़ कार्यों में आने वाली जटिलताओं को हल करने के लिए एक सरल और सस्ती सेवा के इर्द-गिर्द घूमता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि रोजमर्रा की छोटी समस्याओं से बड़े व्यावसायिक अवसर निकल सकते हैं और टेक्नोलॉजी पर निर्भर हुए बिना भी सफलता पाई जा सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि विद

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।