51 रोपवे परियोजनाओं पर 9 नवंबर तक कार्य शुरू करने के निर्देश, मसूरी रोपवे निर्माण प्रगति पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
21 सितम्बर 2026, देहरादून: प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड को देश का रोपवे हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश में करीब 160 किलोमीटर लंबाई की 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आगामी 9 नवंबर तक परियोजनाओं का कार्य धरातल पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
रोपवे परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने के साथ ही सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में देहरादून जिले के पुरुकुल गांव से मसूरी तक रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
वहीं, जानकी चट्टी-खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को करीब पांच किलोमीटर की खड़ी पैदल चढ़ाई से राहत मिलेगी। चंपावत जिले में ठुलीगाड़-पूर्णागिरि रोपवे परियोजना से पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है।