मनोरंजन

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले आज गोवा में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले आज गोवा में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन

रायपुर, 13 नवंबर 2026

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी से पहले आज गोवा में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत 20 नवम्बर से हो रही है। इसमें विश्व भर से फिल्म निर्माता, सिनेमा प्रेमी और रचनात्‍मक पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। ।

संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री ड़ॉ. प्रमोद सावंत ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि फिल्मोत्सव का विस्तार पणजी, पोरवोरिम, मारगाओ और पोंडा तक हुआ है। उन्होंने कला अकादमी में 14 मास्टर क्लासो, कार्यशालाओं और पैनल चर्चाओं की घोषणा की।

सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचिव चंचल कुमार ने वर्ष 1952 से इफ्फी की विरासत और सिनेमाई उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका का उल्लेख किया। श्री कुमार ने फिल्म निर्माण को उद्योग और कारोबार अवसरों से जोडने में वेव्स फिल्म बाजार के 20वें संस्करण के बारे में जानकारी दी।

इस बार फिल्मोत्सव में 86 देशों की 150 फिल्में और 76 भारतीय फिल्में दिखाई जायेंगी। भारतीय पैनोरमा के अंतर्गत 25 फीचर फिल्म और 20 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जायेंगी। फीचर फिल्म का शुभारंभ फिल्म धुरंधर से होगा जबकि गैर-फीचर फिल्म श्रेणी की शुरूआत लद्दाख की एक फिल्म बिकमिंग से होगी। इफफी में रूस साझेदार और स्पेन सम्मानित देश है।अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 फिल्में शामिल होंगी, जबकि सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म श्रेणी में सात फिल्मों के बीच मुकाबला होगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पूर्व संवाददाता सम्मेलन के आयोजन के बारे में है। यह महोत्सव विश्वभर के फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लाता है, जिससे भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान बढ़ती है। सम्मेलन की घोषणा के साथ ही यह दर्शाता है कि भारत की सांस्कृतिक नीतियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। इस कार्यक्रम से आम जनता को नई फिल्मों की जानकारी मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन में भी इजाफा होगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।