खेल

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

एबी डिविलियर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कई शानदार पारियां खेली, उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है क्योंकि वह चारों तरफ शॉट खेलने में माहिर हैं.

उनका यही अंदाज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के तीसरे मैच में देखने को मिला, जो दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच था. उन्होंने वेस्टइंडीज के सामने करीब 180 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए.

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर एबी डिविलियर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

फाफ डुप्लेसिस 14 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद ओपनर रिचर्ड लेवी के साथ मिलकर कप्तान डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (104) की.

रिचर्ड ने 39 गेंदों में 223 की स्ट्राइक राते से 87 रन बनाए, इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए.

कप्तान एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों में 70 रन बनाए. 179 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के सामने 243 रनों का लक्ष्य रखा.

वेस्टइंडीज के लिए सबसे महंगे सुलेमान बेन रहे, जिनके 4 ओवरों में कुल 53 रन आए. फिडेल एडवर्ड्स ने 4 ओवरों में 43 रन देकर 1 विकेट लिया.

ड्वेन ब्रावो ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया, ब्रावो ने ही शानदार कैच पकड़कर एबी डिविलियर्स की शानदार पारी को समाप्त करने में अहम रोल निभाया.

क्रिस गेल की तूफानी फिफ्टी

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. टीम ने 52 पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे.

हालांकि एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान क्रिस गेल छक्के-चौके लगाते रहे. गेल ने 31 गेंदों में 60 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. उनकी पारी को एरोन फंगीसो ने समाप्त किया.

उन्होंने गेल को एलबीडबल्यू आउट किया, तब वेस्टइंडीज का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन था.

यह भी पढ़ें- जहां भारत से ज्यादा वेस्टइंड

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।