अपराध

600 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब 6 लाख रुपए नकद के साथ पांच ड्रग पैडलर गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
600 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब 6 लाख रुपए नकद के साथ पांच ड्रग पैडलर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर साहिबगंज पुलिस का शिकंजा, 600 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब 6 लाख रुपए नकद के साथ पांच ड्रग पैडलर गिरफ्तार, केमिकल, एक कार और दो मोटरसाइकिल भी बरामद।

Short Headline: 600 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब 6 लाख रुपए नकद के साथ पांच ड्रग पैडलर गिरफ्तार

13 अक्टूबर, साहिबगंज: साहिबगंज के बरहरवा थाना क्षेत्र के मुगल पाड़ा में एक घर से ब्राउन शुगर से हेरोइन बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा के साथ पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल और राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने टीम बनाकर बरहरवा के मुगल पाड़ा स्थित घर से ब्राउन शुगर, नकद, गाड़ी, केमिकल के साथ इन्हें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हजीकुल शेख, अख्तर आलम, शजहान शेख , साहनवाज आलम और अमिरूल शेख के रूप में हुई है।

सभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से लगभग 600 ग्राम ब्राउन शुगर, 5,93,000 रुपए नकद, केमिकल, एक कार और दो मोटरसाइकिल के अलावे पैकेजिंग में प्रयुक्त सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने 259/26 के तहत सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बाइट- नितिन खंडेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।