'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट चैलेंज देने के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है. 21 सेकंड के इस क्लिप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' का ऑडियो सुनाई दे रहा है.
इस पोस्ट के कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, बस डिबेट में आएंगे. 73 फीसदी युवाओं ने बुलाया है.'
राहुल गांधी ने कुछ घंटे पहले ही पंजाब की एक रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके उस आरोप पर खुली बहस की फिर से चुनौती दी, जिसमें कांग्रेस को देशद्रोही कहा गया था.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि वह पांच मिनट के भीतर यह साबित कर सकते हैं कि वास्तव में प्रधानमंत्री ही इस टैग के लिए फिट बैठते हैं. उन्होंने कहा, 'कहीं भी आइए, मेरे साथ बैठिए और बहस कीजिए.
मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही हैं.'
केंद्र सरकार पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एसआईआर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के बीजेपी के प्रस्ताव पर तंज भी कसा था.
उन्होंने कहा, 'वे कहते हैं कि संसद में चर्चा करें, लेकिन आप मेरा माइक बंद कर देते हैं. आप मुझे बोलने नहीं देते.
मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार एसआईआर पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र आयोजित करने को तैयार है.
उन्होंने विपक्ष को बहस में शामिल होने की चुनौती दी थी.
मोदी जी कहीं नहीं जाएँगे, बस डिबेट में आएँगे. 73% युवाओं ने बुलाया है. https://t.co/ewTAVDZgkg
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2026
<script src="https://platform.x.com/widget
📡 स्रोत: ABP Live