व्यापार

8000 की शेरवानी तो 10000 में लहंगा, शादी शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8000 की शेरवानी तो 10000 में लहंगा, शादी शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार

शादी की शॉपिंग में सबसे ज्यादा बजट कपड़ों पर ही खर्च होता है.

दुल्हन का लहंगा हो, दूल्हे की शेरवानी या फिर हल्दी, मेहंदी और संगीत के आउटफिट, हर फंक्शन के लिए अलग कपड़े लेने पड़ते हैं.

ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं या शादी की खरीदारी के लिए यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर कुछ बाजार ऐसे हैं जहां महंगे शोरूम के मुकाबले कम बजट में भी अच्छे डिजाइन मिल सकते हैं.

चांदनी चौक से लेकर करोल बाग और लाजपत नगर तक, इन बाजारों में शादी के कपड़ों के साथ ज्वेलरी, जूती, दुपट्टे और दूसरी एक्सेसरीज भी मिल जाती हैं.

हर दुकान पर पर अलग- अलग रेट होते हैं तो आपको जरा भाव- तोल करना पड़ेगा. लेकिन दिल्ली के ये बाजार आपके काफी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं.

1.

चांदनी चौक शादी की खरीदारी की बात हो और चांदनी चौक का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता.

यहां दुल्हन के लहंगे से लेकर दूल्हे की शेरवानी तक, कई तरह के डिजाइन और बजट के ऑप्शन मिल जाते हैं.

खास बात ये है कि यहां एक ही डिजाइन के कपड़े अलग-अलग दुकानों पर अलग कीमत में मिल सकते हैं. लहंगे के लिए कटरा नील और नई सड़क के आसपास की दुकानों में जा सकते हैं.

वहीं किनारी बाजार में शादी के कपड़ों के साथ लगने वाली लेस, गोटा, बॉर्डर, लटकन और दूसरी सजावटी चीजें मिलती हैं.

अगर आप पूरा ब्राइडल लुक तैयार करना चाहती हैं तो यहां कपड़ों के साथ मैचिंग एक्सेसरीज भी देख सकती हैं. दूल्हे की शेरवानी के लिए भी चांदनी चौक में कई दुकानें हैं.

बजट और डिजाइन के हिसाब से शुरुआती रेंज में ऑप्शन मिल सकते हैं.

2.करोल बाग करोल बाग का अजमल खान रोड और आसपास का इलाका शादी की शॉपिंग के लिए जाना जाता है.

यहां दुल्हन के लहंगे, साड़ी, हैवी सूट और दूल्हे की शेरवानी के कई ऑप्शन मिलते हैं. अगर परिवार के दूसरे सदस्यों के कपड़े भी खरीदने हैं तो भी ये बाजार बेस्ट है.

यहां अलग-अलग बजट की दुकानें और बड़े शोरूम दोनों मिल जाएंगे.

हल्के फंक्शन के कपड़े कम कीमत में मिल सकते हैं, जबकि भारी ब्राइडल आउटफिट के लिए बजट बढ़ाना पड़ सक

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली के उन बाजारों की बात करती है जहाँ दुल्हन के लहंगे और दूल्हे की शेरवानी 8000-10000 रुपये में खरीदी जा सकती हैं, जबकि महंगे शोरूम में कीमतें अधिक होती हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शादी की खरीदारी में कपड़े सबसे बड़ा खर्चा होता है और बजट में अच्छी गुणवत्ता पाने के विकल्प सीमित होते हैं। इस जानकारी से आम जनता को किफ़ायती विकल्पों के बारे में जागरूकता मिलती है, जिससे वे अपने खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार बेहतर डिज़ाइन चुन सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।