मनोरंजन

82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है.

जिस फिल्म के बारे में कुछ समय पहले तक कोई बात नहीं हो रही थी अब वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और अपने कलेक्शन ये हर दिन चौंका रही है. मामूली से बजट में बनी 'हनुमान अंश' 80 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

इन सबके बीच फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 'हनुमान अंश' को रिजेक्ट कर दिया था.

'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किया था रिजेक्ट

इंडिया टीवी से बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने खुलासा किया, "मैं एक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी कहानी पेश करने गया था, और वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे पास एक ऐसी भारतीय कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मायने रखती है.

मैंने महाराज जी की कहानी इस तरह सुनाई कि मैं सचमुच भावुक हो गया और रो पड़ा."

ये भी पढ़ें:-'धमाल 4' से 'GDN' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

विशाल बताया कि उस प्लेटफॉर्म ने उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्शन का तरीका अपमानजनक और निंदनीय लगा.

उन्होंने कहा, "मुझे लगा जिस तरह उन्होंने रिजेक्ट किया, जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह थोड़ी अपमानजनक थी.

जिस तरह से उन्होंने कहा, मुझे लगा कि उनके दिमाग में जो नैरेटिव बनी हुई है, जिस तरह से उन्होंने इसे रिजेक्ट किया, उससे उनके दिमाग में एक खालीपन सा आ गया है. अब उस नैरेटिव को तोड़ना जरूरी है.

हम फिल्म मेकर हैं, हमें हजारों बार रिजेक्शन सामना करना पड़ा है.

आप एक कहानी सुनाते हैं और अगर आपको वह समझ नहीं आती, तो आप कहते हैं कि यह अच्छी है, लेकिन हम इसे बाद में करेंगे."

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

इस फिल् मम की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए थे.

फ़िल्म ने रिलीज़ के प

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।