देश

8200 से दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन:शामली में हनुमान टीला में 5100 और कलेक्ट्रेट परिसर में 3100 दीप प्रज्ज्वलित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8200 से दीप जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन:शामली में हनुमान टीला में 5100 और कलेक्ट्रेट परिसर में 3100 दीप प्रज्ज्वलित

शामली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को जिले में ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 8200 से ज्यादा दीप जलाए गए। हनुमान टीला परिसर में 5100 और कलेक्ट्रेट परिसर में 3100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी कार्यक्रम हुए, जहां मरीजों को फल और लड्डू वितरित किए गए।

हनुमान टीला पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर हनुमान टीला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

5100 दीपों से सजा परिसर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। गंदेवदा संगम पर भी जले दीप थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गंदेवदा संगम पर ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम सचिन राजपूत, बीडीओ नीरू मलिक, आनंद पुंडीर, भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख दीपक कोरी, रीनू सरोहा, पवन गौतम, रविंद्र सैनी, चक्रेश राणा, राकेश राणा और जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में 3100 दीप प्रज्ज्वलित कलेक्ट्रेट परिसर में 3100 दीप जलाए गए। इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी भवनों को भी दीपों से सजाया गया। यहां भी लोगों ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कुड़ाना सीएचसी में 25 दीप जलाए, बांटे लड्डू कुड़ाना सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ.

सलीम के नेतृत्व में 25 मिट्टी के दीप जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक, विवेक मलिक, राकेश मलिक, संदीप मलिक, ग्रामीणों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद लड्डू वितरित किए गए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।