विदेश

88 का रेस्क्यू, 287 भारतीय अभी भी लापता, नेपाल त्रासदी पर MEA ने क्या बताया?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
88 का रेस्क्यू, 287 भारतीय अभी भी लापता, नेपाल त्रासदी पर MEA ने क्या बताया?

भारत ने पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ त्रासदी से मची तबाही के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ की वजह से मरने वाले लोगों की पहचान करने के लिए उनके डीएनए सैंपल की जांच के लिए फॉरेसिंक एक्सपर्ट टीमों और सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक स्पेशलाइज्ड टनल रेस्क्यू टीम को भी नेपाल रवाना किया गया है, जो जल्दी ही काठमांडू पहुंचने वाले हैं.

इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने नेपाल में बाढ़ की वजह से फंसे हुए और रेस्क्यू किए गए लोगों के बारे में भी ताजा अपडेट जारी किया है.

मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के रसुवा में हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से चार भारतीय नागरिकों को शनिवार (29 अगस्त, 2026) को रेस्क्यू किया गया है और वे जल्द ही काठमांडू पहुंचने वाले हैं.

जिन चार भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू किया गया है, उनके नाम- रिपु कुमार, चनेश्वर नरजरी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिन्हाज-उद्दीन है.

विदेश मंत्रालय ने क्या दी जानकारी?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार (29 अगस्त, 2026) को एक आधिकारिक बयान में नेपाल बाढ़ त्रासदी के बाद रेस्क्यू अभियान को लेकर ताजा अपडेट जारी किए हैं.

उन्होंने कहा कि भारत से छह फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीमों को मृतकों की पहचान और उनके डीएनए सैंपल की जांच के लिए भेजा गया है, जो आज शनिवार (29 अगस्त) को राजधानी काठमांडू पहुंचने वाले हैं.

उन्होंने कहा, इसके साथ ही, टनल में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने के लिए एक स्पेशलाइज्ड टेक्निकल टीम को सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को भेजा गया था, जिसने शनिवार (29 अगस्त) को प्रभावित इलाके में सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया और उनकी सिफारिश पर एक स्पेशलाइज्ड टनल रेस्क्यू टीम जरूरी उपकरणों के साथ आज नेपाल पहुंचने वाली है.

Update on Indian nationals and relief efforts in Nepal ⬇️ pic.twitter.com/9zNq2BXjIq

Randhir Jaiswal (@MEAIndia) <a href="https:

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।