88 वर्ष की उम्र में दौलतरामजी ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाया अटूट जज्बा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चावंड और खोलडी देवगांव के मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह, कड़ूली बाई और धुली बाई ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
सलूंबर। 16 नवंबर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को मतदान के दौरान जिले में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह की कई प्रेरक तस्वीरें देखने को मिलीं। मतदान केंद्र चावंड पर 88 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता दौलतरामजी मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका मतदान के प्रति उत्साह देखते ही बना।
वहीं, खोलडी देवगांव के मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां कड़ूली बाई और धुली बाई ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। 88 वर्षीय दौलतरामजी का मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालना अन्य मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने उत्साह से यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में उम्र नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण है।
पंचायतीराज चुनाव के दौरान चावंड और खोलडी देवगांव में बुजुर्ग मतदाताओं की यह भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनके विश्वास और मतदान के महत्व को दर्शाती नजर आई।
1 लीना शर्मा मतदाता 2 मनीषा शर्मा 3 केशव लाल
4 शंकर लाल 5 शंकर पटेल 6 लीना शर्मा 7 मनीषा शर्मा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर 88‑वर्षीय बुज़ुर्ग मतदाता दौलतरामजी के मतदान से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने और अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने चावंड और खोलडी देवगांव के केंद्रों पर अपनी मतदान शक्ति का प्रयोग किया। यह घटना दर्शाती है कि उम्र कोई बाधा नहीं है और लोकतंत्र में भागीदारी सभी के लिए खुली है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह प्रेरणादायक उदाहरण देता है कि कैसे वृद्ध नागरिक भी सक्रिय रूप से मतदान कर सकते हैं, जिससे समाज में नागरिक जागरूकता बढ़ती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि यह दिखाता है कि हर उम्र क