व्यापार

8th Pay Commission: बेंगलुरु मीटिंग से पहले किन 5 प्रमुख मांगों पर बना एजेंडा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8th Pay Commission: बेंगलुरु मीटिंग से पहले किन 5 प्रमुख मांगों पर बना एजेंडा?

8वें वेतन आयोग की बैठकों का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में आयोग की अगली बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है. जिससे पहले ही कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने अपनी कई सारी मांगें रख दी हैं.

इससे साफ पता चलता है कि कर्मचारियों की आयोग से क्या उम्मीदें हैं. अलग- अलग यूनियनों ने अपनी अलग- अलग डिमांड्स आयोग के सामने रखी हैं.

किसी ने फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की मांग की है, जिससे कि बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर महंगाई को देखते हुए अच्छा- खासा बढ़ जाए. तो वहीं किसी ने डीए में बढ़ोतरी की मांग की है.

तो आइये जानते हैं किस यूनियन ने क्या डिमांड आयोग से की है.

इन संगठनों ने रखीं डिमांड्स

बेंगलुरु में होने वाली 8वें वेतन आयोग की बैठक से पहले प्रमुख रूप से दो कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग आयोग के सामने रखी है.

जिसमें से एक है IRTSA यानी इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन और दूसरा संगठन है RSCWS यानी रेलवे सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी.

ये दोनों सगठन रेलवे के कर्मचारियों और रिटायर्ड हुए कर्मचारयों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

इन्हीं दोनों संगठनों ने आठवें वेतन आयोग की बेंगलुरु में होने वाली बैठक से पहले अपनी मुख्य मांगें आयोग के सामने रखी हैं.

IRTSA की मांगें? इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने बेंगलुरु में होने वाली मीटिंग से पहले फिटमेंट फैक्टर, मिनिमम पे, अलाउंस आदि को लेकर अपनी पांच मांगे रखी हैं जो इस प्रकार हैं.

संगठन की पहली मांग है कि मिनिमम पे बढ़ाकर 52,600 किया जाए.

तो वहीं फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी अलग- अलग लेवल के कर्मचारियों के हिसाब से बदलाव किया जाए, जैसे:

लेवल

फिटमेंट फैक्टर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।