देश

8th Pay Commission: OPS की होगी बहाली या NPS रहेगा चालू? गारंटीड पेंशन पर अड़े संघ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8th Pay Commission: OPS की होगी बहाली या NPS रहेगा चालू? गारंटीड पेंशन पर अड़े संघ

8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही लगातार इसकी सिफारिशों का इंतजार किया जा रहा है. देश के अलग- अलग राज्यों में फिलहाल आयोग की बैठकें चल रही हैं.

इन बैठकों में कर्मचारियों से लेकर पेंशनर्स तक सभी की मांगों पर विचार किया जा रहा है. इसी बीच कई पेंशन को लेकर भी बड़ी बहस चल रही है.

इस बहस का कारण है OPS और NPS, कई संगठनों की मांग है कि OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम को वापस लाया जाए, जिससे कि उन्हें गारंटीड पेंशन मिल सके.

क्यों उठ रही OPS बहाली की मांग?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2004 से NPS लागू हुई है. इसमें कर्मचारी और सरकार दोनों योगदान करते हैं.

रिटायरमेंट के समय मिलने वाला फायदा निवेश के परफॉर्मेंस और जमा रकम पर निर्भर करता है.

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन को लेकर अनिश्चितता रहती है.

इसके मुकाबले OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद पेंशन पहले से तय नियमों के आधार पर मिलती थी.

यही वजह है कि कई कर्मचारी संगठन NPS को हटाकर OPS लागू करने की मांग कर रहे हैं.

UPS भी बना चर्चा का विषय

सरकार ने NPS के तहत UPS यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की है. इसे 1 अप्रैल 2025 से लागू किया गया है.

UPS में 25 साल की मिनिमम सर्विस करने के बाद रिटायर होने पर नौकरी के आखिरी 12 महीनों के में जो बेसिक वेतन था, उसका 50% पेंशन के रूप में मिलता है.

तो वहीं 10 साल की सर्विस के बाद मिनिमम 10 हजार रुपये पेंशन के रूप में देने का प्रावधान है.

हालांकि, कर्मचारी संगठनों का एक वर्ग अभी भी OPS जैसी गारंटीड पेंशन की मांग कर रहा है.

कुछ संगठनों ने ये भी मांग की है कि NPS में शामिल कर्मचारियों को फिक्स सर्विस का समय पूरा करने के बाद OPS चुनने का ऑप्शन दिया जाना चाहिए.

OPS दो बारह लागू हो सकती है?

फिलहाल OPS को दोबारा लागू करने का कोई फैसला नहीं हुआ है.

केंद्र सरकार ने जुलाई 2026 में संसद में बताया था कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए OPS बहाल करने का कोई प्रस्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बीच ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और नयी पेंशन स्कीम (NPS) पर विवाद जारी है। यह विषय सरकारी पेंशन नीतियों के पुनर्गठन से जुड़ा है, जहाँ कर्मचारियों और पेंशनर दोनों की मांगें सामने आई हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि पेंशन योजनाओं में बदलाव से लाखों लोगों की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित होती है। यदि OPS को फिर से लागू किया गया तो पेंशनर को गारंटीड आय मिल सकती है, परंतु NPS की तुलना में निवेश जोखिम और लाभ कम हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर नौकरी और पेंशनधारकों के वित्तीय भविष

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।