व्यापार

8वां वेतन आयोग ने 70% काम निपटाया, अब जल्द फैसले की बारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8वां वेतन आयोग ने 70% काम निपटाया, अब जल्द फैसले की बारी

देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

बताया जा रहा है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने अपने निर्धारित 18 महीने के कार्यकाल का 70% हिस्सा पूरा कर लिया है. यानी कि वेतन आयोग के गठन होने के बाद से इसने अपना 70% काम निपटा लिया है. अब बारी फैसले की है.

जैसे-जैसे आयोग अपनी अंतिम सिफारिशों को तैयार करने के निर्णायक चरण के नजदीक पहुंच रहा है, वैसे-वैसे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं. 8वें वेतन आयोग से 1 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होने की उम्मीद है.

इनमें लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनभोगी (जिनमें रक्षा और रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हैं) शामिल हैं.

वेतन आयोग ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कहा है कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अंतिम सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं.

इन सिफारिशों में 'फिटमेंट फैक्टर' और सैलरी स्ट्रक्चर में संशोधन जैसी बातें शामिल होंगी.

इसमें कहा गया है कि आयोग अभी दिल्ली में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ अंतिम बैठकें कर रहा है और साथ ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभाग-वार डेटा भी जुटा रहा है.

70% of the 8th CPC timeline is completed!

The Commission is now holding final meetings with various employee unions in Delhi while simultaneously collecting department-wise data to prepare its detailed report. #8thpaycommission https://t.co/kzhpr3gNJZ

8th pay commission (@8thpaycommision) November 20, 2026

कर्मचारी यूनियनों की आयोग के सामने रखी गईं मांगें

कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर लागू करने से पहले मौजूदा मह

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।