देश

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, जनवरी 2026 से मिलेगा 100% एरियर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, जनवरी 2026 से मिलेगा 100% एरियर?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है.

इन दिनों 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का फायदा कब से मिलेगा.

इसी बीच नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने एरियर को लेकर बड़ा बयान दिया है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा.

NDTV प्रॉफिट को दिए इंटरव्यू में मिश्रा का कहना है कि भले ही नए नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हो, लेकिन एरियर की गणना इसी तारीख से की जाएगी.

उन्होंने इस तारीख को लेकर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि कर्मचारियों को किसी दूसरी बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

हालांकि, यह उनका बयान और भरोसा है, सरकार की ओर से एरियर को लेकर अभी अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है.

क्या जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर?

अक्टूबर 2025 में सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की जानकारी दी थी.

उस समय जारी प्रेस नोट में कहा गया था कि पिछले वेतन आयोगों के आधार पर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर 1 जनवरी 2026 से होने की उम्मीद है. हालांकि, इसमें एरियर के पेमेंट की तारीख साफ तौर पर नहीं बताया गया है.

यही वजह है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच यह सवाल बना हुआ है कि नया वेतन आयोग पिछली तारीख से लागू होगा या नहीं.

7वें वेतन आयोग में भी मिला था एरियर

इससे पहले 7वें वेतन आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी.

इसके बाद नई सैलरी जुलाई 2016 से लागू हुई, लेकिन इसकी प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2016 रखी गई थी. इस दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्स को छह महीने का एरियर मिला था.

8वें वेतन आयोग में कितना एरियर मिल सकता है?

8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपनी है.

इसके बाद सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी और मंजूरी मिलने पर इन्ह

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की वेतन-भत्तों में बदलाव के निर्णय को लेकर जनवरी 2026 से 100% एरियर (सभी लाभ) मिलने की घोषणा हुई है। यह विषय कर्मचारियों के लिए वेतन, पेंशन और भत्तों के पुनःसमायोजन को दर्शाता है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आम जनता पर इसका असर यह है कि सरकारी सेवकों की आय बढ़ने से सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, उपभोग में वृद्धि और समग्र आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।