मनोरंजन

90 के दशक में रवीना टंडन एक दिन में 6 सेट पर करती थीं शूटिंग, बोलीं- 24 में से 36 घंटे काम करते थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
90 के दशक में रवीना टंडन एक दिन में 6 सेट पर करती थीं शूटिंग, बोलीं- 24 में से 36 घंटे काम करते थे

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में 90 के दशक की फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल को याद किया है.

उन्होंने बताया कि कैसे एक ही दिन में उन्हें और करिश्मा कपूर को कई फिल्मों के सेट पर शूटिंग करनी पड़ती थी.

इस वजह से कई बार तो वे ये भी भूल जाती थी कि किस फिल्म में कौन सा रोल प्ले कर रहीं हैं.

1 दिन में 6 फिल्मों के सेट पर किया है काम

रवीना टंडन हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के सेमीफाइनल में पहुंचीं.

वहां रवीना ने बताया, '90s में दो ही हीरोइन थीं जो 24 घंटे में 36 घंटे काम करती थीं. एक लोलो जी हैं और एक मैं हूं.'

उन्होंने बताया कि 90 के दशक में वे इतनी व्यस्त हुआ करती थीं कि एक ही दिन में 6-6 प्रोडक्शन हाउस के लिए काम करना पड़ता था.

रवीना ने बताया, 'मैं और करिश्मा दोनों एक दिन में करीब छह अलग-अलग सेट पर जाते थे. कहीं दो घंटे शूटिंग होती थी, तो कहीं डेढ़ घंटे. इसके बाद दूसरे सेट पर जाना होता था.

इस तरह पूरा दिन अलग-अलग फिल्मों के काम में निकल जाता था.'

ये भी पढें: काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

पता नहीं होता था कि कौन - से रोल में हूं

रवीना ने बताया, 'लगातार सेट बदलने की वजह से कई बार ये भी याद नहीं रहता था कि अभी कौन से कैरेक्टर में हूं.

एक फिल्म के सेट से निकलकर दूसरे सेट पर पहुंचना और वहां दिए गए सीन के हिसाब से काम करना ही रूटीन बन गया था.'

उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि उस समय अगर किसी फिल्म में उन्हें 'रिच स्पॉइल्ड ब्रैट' यानी अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलाद का रोल करना होता था, तो कई बार ऐसा लगता था जैसे छह अलग-अलग फिल्मों में भी वही रो

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रवीना टंडन की 90 के दशक की शूटिंग रूटीन पर चर्चा एक ऐसी कहानी को उजागर करती है, जहाँ एक दिन में छह सेट पर काम करना सामान्य था। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फिल्म उद्योग की तब की कड़ी मेहनत और समय प्रबंधन की कठिनाइयों को दर्शाता है, जिसे आज के तेज़ रफ़्तार उत्पादन शेड्यूल से तुलना किया जा सकता है। आम जनता के लिए यह जानकारी प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे कलाकारों ने सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च उत्पादकता बनाए रखी। इसके अलावा, यह दर्शकों को आज के मनोरंजन उत्पादन की जटिलता औ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।