राजनीति

9403 किसानों ने उठाया 6269 मीट्रिक टन खाद:अशोकनगर में 121 केंद्रों से हो रहा वितरण; केंद्रीय मंत्री के 6 कार्यक्रम भी होंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
9403 किसानों ने उठाया 6269 मीट्रिक टन खाद:अशोकनगर में 121 केंद्रों से हो रहा वितरण; केंद्रीय मंत्री के 6 कार्यक्रम भी होंगे

अशोकनगर में बुधवार को कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें खाद की उपलब्धता, सेवा संकल्प अभियान, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और स्वामित्व योजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 121 केंद्रों से खाद वितरण किया जा रहा है। रबी सीजन में अब तक 9403 किसानों ने 6269 मीट्रिक टन खाद का उठाव किया है।

2.07 लाख ई-टोकन बुक, 7300 निरस्त कलेक्टर ने बताया कि जिले में मार्कफेड के 3, सहकारी समितियों के 62, एमपी एग्रो का एक और 55 निजी खाद विक्रय केंद्र संचालित हैं। एक अप्रैल से अब तक किसानों ने 2 लाख 7 हजार 102 ई-टोकन बुक किए हैं। इनमें 7300 टोकन किसानों ने स्वयं निरस्त कराए हैं। खरीफ सीजन में 1 लाख 4 हजार 781 किसानों ने 68 हजार 578 मीट्रिक टन खाद उठाया।

वहीं, एक से 14 अक्टूबर तक रबी सीजन में 9403 किसानों ने 6269 मीट्रिक टन खाद लिया। किसानों की सुविधा के लिए डबल लॉक केंद्रों, सहकारी समितियों और कृषि कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों, सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर तक केंद्रीय मंत्री के भ्रमण के दौरान करीला माता मंदिर पर आदिवासी सम्मेलन, सेहराई में हितग्राही सम्मेलन, नगरीय सौंदर्यीकरण, कॉल सेंटर भवन का भूमिपूजन, कौशल विकास सम्मेलन और आपदा युवा मित्रों को किट वितरण के कार्यक्रम होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना के दूसरे चरण और स्वामित्व योजना की जानकारी भी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर डीएन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।