राजनीति

आबूरोड में ग्लोबल समिट-2026 का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आबूरोड में ग्लोबल समिट-2026 का समापन

सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में आयोजित ग्लोबल समिट-2026 का समापन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। नितिन नवीन ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया, वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

26 अक्टूबर,आबूरोड सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में आयोजित ग्लोबल समिट-2026 का समापन हो गया। समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी मोहिनी दीदी और संस्थान के अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य और देश की प्रगति में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार हो सकता है, जब सभी लोग एकजुट होकर इस दिशा में प्रयास करें। उन्होंने देश के विकास के लिए सामूहिक सहभागिता और एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत के पुनर्स्थापित स्वाभिमान और गौरव को सम्मान की दृष्टि से देख रही है।

होल्ड बाइट – नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

होल्ड बाइट – भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।