इन आधुनिक बस सेवाओं से आम गरीब जनता का जीवन और सरल होगा : केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि आज इन बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया है, इनमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
इन आधुनिक बस सेवाओं से आम गरीब जनता का जीवन और सरल होगा तथा उनकी आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। जो लोग निजी टैक्सी का खर्च वहन नहीं कर सकते, उनके लिए ये बसें सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन का बेहतर माध्यम बनेंगी।
आधुनिक तकनीक से युक्त इन बस सेवाओं का शुभारंभ मध्यप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं।