अपराध

आधुनिक तकनीक से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और वैज्ञानिक विश्लेषण से दुर्घटनाओं की जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आधुनिक तकनीक से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और वैज्ञानिक विश्लेषण से दुर्घटनाओं की जांच

प्रदेश में बढ़ते वाहनों की संख्या और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग अब आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विश्लेषण पर जोर दे रहा है।

24 अक्तूबर 2026, उधम सिंह नगर: प्रदेश में बढ़ते वाहनों की संख्या और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग अब आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विश्लेषण पर जोर दे रहा है। इसी उद्देश्य से रुद्रपुर में परिवहन सहायक निरीक्षकों और परिवहन आरक्षियों के लिए एक दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में दुर्घटनाओं की जांच, डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल और त्वरित रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश में वाहनों की संख्या लगभग पांच लाख थी, जो अब बढ़कर करीब 40 लाख हो गई है। पर्यटन प्रदेश होने के कारण दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में वाहन उत्तराखंड पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण जरूरी है।

प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजिटल उपकरणों का उपयोग, त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली, यातायात संकेतकों व अन्य जानकारी दीं। दुर्घटना से पूर्व, दुर्घटना के समय और दुर्घटना के बाद ध्यान में रखने वाले बिंदुओं पर प्रशिक्षुओं को बारीकी से जानकारी दी गयीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।