राज्य

आदिशक्ति गरबा नाइट में युवाओं के उत्साह और सांस्कृतिक विरासत की उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सराहना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
आदिशक्ति गरबा नाइट में युवाओं के उत्साह और सांस्कृतिक विरासत की उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सराहना

पद्मधर पार्क में गरबा प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत, कहा—पारंपरिक आयोजन समाज में भाईचारे और उल्लास का करते हैं संचार

रीवा/भोपाल, 20 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन पर्व पर रीवा के पद्मधर पार्क में आयोजित भव्य ‘आदिशक्ति गरबा नाइट’ में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने रीवावासियों के साथ सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया और मां आदिशक्ति की आराधना की। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं और युवतियों के उत्साह से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे, ऊर्जा और उल्लास का संचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि रीवा में भव्यता के साथ आयोजित गरबा नाइट शहर की सांस्कृतिक समृद्धि और युवाओं के उत्साह को दर्शाती है। युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ते हुए जिस अनुशासन और ऊर्जा के साथ ऐसे आयोजनों में भाग ले रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने मां आदिशक्ति से रीवा और पूरे मध्यप्रदेश में सुख, शांति और निरंतर विकास बनाए रखने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने गरबा नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य, युवा और परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों के बीच इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आदिशक्ति गरबा नाइट एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है जहाँ युवा परम्परागत परिधान में नृत्य करते हैं। यह कार्यक्रम नवरात्रि के पावन पर्व पर रीवा के पद्मधर पार्क में आयोजित हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसमें भाग लेकर युवाओं के उत्साह की सराहना की, जिससे सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे और उल्लास को बढ़ावा देते हैं, और युवाओं में परम्परागत कला के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना पैदा करते हैं, जिससे समाज की सांस्कृतिक पहचान मजबूत ह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।