राजनीति

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम

श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) और अपनी लोकसभा सीट से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है.

बडगाम में एक विशाल जनसभा के दौरान उन्होंने अपने इस फैसले की घोषणा की और युवा पीढ़ी को अपने साथ जुड़ने का न्योता दिया, ताकि एक नया और मूल्यों पर आधारित राजनीतिक आंदोलन खड़ा किया जा सके.

अपनी आगे की रणनीति स्पष्ट करते हुए, रुहुल्लाह ने जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के ईमानदार, संवेदनशील और समर्पित युवाओं से आगे आने की अपील की.

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ऐसे लोगों का एक मंच बनाना चाहते हैं जो 'अपने लोगों का दर्द समझते हों', न कि ऐसे करियर-आधारित राजनेताओं का जो सिर्फ 'कुर्सी के पीछे भागते हैं'.

उनकी इस अपील पर प्रतिक्रिया देने वालों में 28 वर्षीय अबरार अहमद भी शामिल हैं.

उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए, सांसद के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपनी निजी जिंदगी की योजनाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया है.

युवक ने शाकी के प्रोग्राम को आगे बढ़ाया

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के समर्थन में, किश्तवाड़ के इस युवक ने अपनी शादी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया है, ताकि वह 3 नवंबर को श्रीनगर में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा ले सके.

उनका कहना है कि यह आयोजन उनके लिए बहुत खास है.

अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, किश्तवाड़ के अबरार ने बताया कि उनकी शादी 1, 2 और 3 नवंबर को तय थी, लेकिन उन्होंने तारीखें बदलने का फैसला किया क्योंकि ये आगा साहब के सम्मेलन (3 नवंबर) की तारीख से टकरा रही थीं.

उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि यह सम्मेलन मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी मेरी शादी. इसलिए, मैंने शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया.'

इससे पहले, जब रुहुल्लाह जनसंपर्क अभियान के तहत किश्तवाड़ आए थे, तब अबरार उनसे मिले थे और उन्हें अपनी शादी की तारीखों के बारे में बताया था.

जब रुहुल्लाह को पता चला कि शादी की तारीखें उनके कार्यक्रम से टकरा रही हैं, तो उन्होंने अबरार को सलाह दी कि वे अपनी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।