राज्य

आगरा में 15 किमी की रफ्तार से चल हवा:सुबह से निकली धूप, 16 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आगरा में 15 किमी की रफ्तार से चल हवा:सुबह से निकली धूप, 16 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम

आगरा में रविवार सुबह से धूप निकल रही है। करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके चलते सुबह मौसम खुशनुमा रहा। गर्मी का अहसास कम रहा। आज दिन में कुछ समय के लिए बादल रहने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच बूंदाबांदी या बारिश के आसार नहीं हैं।

इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगरा में सूखे के हालात लखनऊ में 12वें दिन भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गोंडा के भी 8 गांवों में पानी घुस आया है। इसके उलट आगरा में मानसून खत्म होने के बाद भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।

मानसून के दौरान कम बारिश के बाद सितंबर में भी आगरा में बारिश नहीं हुई। 1 से 10 सितंबर के बीच सामान्य बारिश से 100% की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में 9.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आगरा में बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला और दिन में गर्मी बनी रही।

मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले पूरे मानसून सीजन में सामान्य से करीब 1% कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में सामान्य बारिश 530.3 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि आगरा में 527.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। यानी सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश हुई।

हालांकि, बारिश कुछ ही दिनों में झमाझम हुई, जबकि मानसून के बाकी दिनों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम में लगातार बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। पिछले 2 दिनों से चल रही हवा की वजह से दिन और रात दोनों तापमान में कमी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि शुक्रवार के 36.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 24.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिए 12 अक्टूबर: दिन में धूप रहेगी, कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं 13 अक्टूबर: मौसम साफ रहेगा, तेज हवाएं चलेंगी 14 अक्टूबर: मौसम साफ होने की संभावना अधिकतम तापमान: करीब 36°C न्यूनतम तापमान: करीब 24°C

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।