राज्य

आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ

धनबाद के आईआईटी आईएसएम में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन की शुरुआत, विशेषज्ञों ने घटते भूजल स्तर, संरक्षण, रिचार्ज और जल की गुणवत्ता पर किया मंथन।

Short Headline: आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ

25 सितंबर, धनबाद: धनबाद के आईआईटी आईएसएम में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए वैज्ञानिक, स्कॉलर्स और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान भूजल संरक्षण, लगातार घटते जलस्तर, भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता समेत इसके बेहतर इस्तेमाल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के कन्वीनर प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है। भूजल एक सीमित संसाधन है, इसलिए इसके संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक और सचेत होने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर तरीके से समझने के लिए विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, स्पीकर्स और स्कॉलर्स सम्मेलन में पहुंचे हैं। सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञ अपने शोध, सुझाव और जागरूकता संबंधी विचार साझा कर रहे हैं।

बाइट- प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह, कार्यक्रम कन्वीनर, आईआईटी आईएसएम, धनबाद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।