मनोरंजन

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने विकसित की नई कूलिंग फिल्म, एसी पर निर्भरता कम करने में मिलेगी मदद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने विकसित की नई कूलिंग फिल्म, एसी पर निर्भरता कम करने में मिलेगी मदद

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने विकसित की नई कूलिंग फिल्म, एसी पर निर्भरता कम करने में मिलेगी मदद, इस फिल्म को अल्ट्रा-हाई मॉलिक्यूलर वेट पॉलीएथिलीन से तैयार किया गया है।

Short Headline: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने विकसित की नई कूलिंग फिल्म, एसी पर निर्भरता कम करने में मिलेगी मदद

20 नवंबर, धनबादछ आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी विशेष कूलिंग फिल्म विकसित की है, जो बिना बिजली और पारंपरिक कूलिंग सिस्टम के सीधे धूप में भी किसी सतह का तापमान आसपास के वातावरण से करीब 5.3 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकती है। यह तकनीक भवनों और अन्य संरचनाओं में गर्मी के जमाव को कम करने के साथ एयर कंडीशनिंग यानी एसी पर निर्भरता घटाने में मददगार हो सकती है।

इस फिल्म को अल्ट्रा-हाई मॉलिक्यूलर वेट पॉलीएथिलीन से तैयार किया गया है, जिसमें सिलिकॉन डाइऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड के सूक्ष्म कण मिलाए गए हैं। यह सूर्य की रोशनी को परावर्तित करने और सतह की गर्मी को वातावरण में बाहर निकालने के सिद्धांत पर काम करती है। हल्की और लचीली होने के कारण इसका इस्तेमाल छतों, दीवारों, वाहनों और औद्योगिक संरचनाओं में किया जा सकता है।

शोधकर्ता गौरव कुमार, केसवन रवि और सार्थक एस. सिंह ने बताया कि यह तकनीक ऊर्जा की खपत कम करने और पर्यावरण अनुकूल कूलिंग समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस तकनीक को 17 नवंबर को पेटेंट संख्या 609802 प्रदान किया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शोधकर्ताओं ने एक नई कूलिंग फिल्म बनाई है, जो बिना बिजली के काम करती है। यह फिल्म अल्ट्रा‑हाई मॉलिक्यूलर वेट पॉलीएथिलीन से तैयार की गई है और कमरे को ठंडा रखने के लिए एसी पर निर्भरता घटाती है। यह नवाचार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में गर्मी के मौसम में बिजली की मांग और लागत बढ़ती जा रही है। कूलिंग फिल्म से ऊर्जा बचत और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों में कमी संभव है। आम जनता को कम बिजली बिल, बेहतर आराम और पर्यावरण संरक्षण का लाभ मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।