विदेश

आईआईटी आईएसएम में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' के तहत नवाचार और नए स्टार्टअप्स पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आईआईटी आईएसएम में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' के तहत नवाचार और नए स्टार्टअप्स पर जोर

आईआईटी आईएसएम में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' का सफल आयोजन, सांसद ढुल्लू महतो हुए शामिल, नवाचार और नए स्टार्टअप्स के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर।

Short Headline: आईआईटी आईएसएम में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' के तहत नवाचार और नए स्टार्टअप्स पर जोर

इनोवेशन चैलेंज, धनबाद, शरद

'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' का सफल आयोजन

सांसद ढुल्लू महतो रहे मुख्य अतिथि पीएम मोदी के विजन पर आधारित है 'सेवा संकल्प अभियान'

नवाचार और नए स्टार्टअप्स के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

एंकर धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री महतो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा भाव के विजन की सराहना की और उन्हें आत्मसात करने पर जोर दिया।

होल्ड अप साउंड/रिपोर्ट

वीओ 01. धनबाद के आईआईटी में समारोह के समापन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और संस्थाएं 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी में आयोजित यह इनोवेशन चैलेंज युवाओं की अपार शक्ति और क्षमता को सही दिशा देने का प्रयास है।

बाइट: ढुल्लू महतो, सांसद, धनबाद

वीओ 02. सांसद ढुल्लू महतो ने कौशल विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य फोकस बड़ी और छोटी कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर देश के भीतर ही बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण आज देश का युवा नौकरी की तलाश में विदेशों की ओर रुख करने के बजाय खुद सक्षम बनकर देश में ही दूसरों को रोजगार दे रहा है।

बाइट: आकांक्षा सिंह, फाउंडर, ACIC - IIT (ISM) धनबाद

अंतिम वीओ आईआईट,आईएसएम धनबाद में आयोजित यह 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' न केवल पूर्वी भारत के प्रतिभावान युवाओं के नवोन्मेषी विचारों को पंख देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और उद्यमिता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

धनबाद से शरद चंद्र की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आईआईटी आईएसएम में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न ज़ोन' एक नया कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है। यह पहल छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे वे रोजगार के नए अवसर खोज सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु बनाती है, और सरकार व सांसद ढुल्लू महतो की भागीदारी से इस कार्यक्रम को मान्यता मिलती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा, आर्थिक विकास तेज होगा, और युवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।