राज्य

आईआईवीआर ने मनाया 36वां स्थापना दिवस, सब्जियों की नई किस्मों पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आईआईवीआर ने मनाया 36वां स्थापना दिवस, सब्जियों की नई किस्मों पर जोर

वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) ने सोमवार को अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में सब्जियों की नई किस्मों और खेती की नई तकनीकों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. पी.एस. पांडेय ने कहा कि सब्जियां लोगों को पोषण देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करती हैं।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन को देखते हुए नई किस्मों और खेती की तकनीकों पर ज्यादा शोध करने की जरूरत बताई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बिजेंद्र सिंह ने पूरे साल सब्जियों की उपलब्धता, सुरक्षित सब्जी उत्पादन और रोगों से बचाव वाली किस्में विकसित करने पर जोर दिया। संस्थान के निदेशक डॉ.

राजेश कुमार ने बताया कि आईआईवीआर अब तक 150 से अधिक उन्नत किस्में और संकर किस्में विकसित कर चुका है। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही तकनीक के आदान-प्रदान के लिए कई संस्थानों के साथ समझौते भी किए गए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।