आईसीएआर रांची के पांच छात्रों ने लहराया परचम, देश के प्रतिष्ठित पीएचडी कार्यक्रमों में चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आईसीएआर रांची के पांच छात्रों ने लहराया परचम, देश के प्रतिष्ठित पीएचडी कार्यक्रमों में चयन, छह में से पांच का चयन, संस्थान ने दर्ज की 83 प्रतिशत से अधिक की सफलता दर।
Short Headline: आईसीएआर रांची के पांच छात्रों ने लहराया परचम, देश के प्रतिष्ठित पीएचडी कार्यक्रमों में चयन
07 अक्टूबर, रांची: राजधानी रांची के नामकुम स्थित 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,आईसीएआर-एनआईएसए ने स्नातकोत्तर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। संस्थान के छह विद्यार्थियों में से पांच छात्रों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के डॉक्टरेट, पीएच.डी. कार्यक्रमों में अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। महज छह छात्रों के छोटे से बैच में 83 प्रतिशत से अधिक की यह सफलता दर संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और उत्कृष्ट शोध मार्गदर्शन को दर्शाती है।