Aaj Ka Mausam: 90km/h की आंधी और मूसलाधार बारिश; दिल्ली-यूपी समेत 26 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Today Weather News: मानसून के बीच मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-यूपी समेत 26 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
दिल्ली में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ बारिश की चेतावनी है.
यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं.
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. पूर्वोत्तर में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
जानिए आपके राज्य में कल मौसम कैसा रहेगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi